फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर युवा समन्वयक प्रियंका राणा के आदेशानुसार युवक मंडल अमरपुर-पनोल में जागरूकता पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवी साहिल कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आदर्श शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य बीआर टैगोर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

युवक मंडल अमरपुर-पनोल के प्रधान अंकुश ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में युवक मंडल अपनी पूरी भूमिका निभाता रहेगा। मुख्यातिथि ने भारत की महान परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि सदियों से इस देश ने बहुत सी विपत्तियां सही हैं। फिर भी देश आगे बढ़ता रहा है। जागरूकता व सतर्कता ही एक ऐसा माध्यम था, जिससे परिवर्तन की राह मजबूत हुई।
मुख्यातिथि ने कोरोना महामारी और बहुत से विषय के बारे में जागरूक किया तथा अंत में सभी स्वयंसेवियों ने अपने कर्तव्य को निष्ठा से निभाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में अंकुश ठाकुर, ललित, राहुल, विकास, रिशु, रोहन, सौरभ, आकाश, पंकज, अंकित, गौरव, गुगली, अभू, विशाल, पंकज, राकेश, विपन, प्रत्युष, पंकज, मोहित, रोहित, मोनू आदि शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें