-जिला प्रशासन कर रहा लोगों को मतदान के लिए जागरुक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोगों को स्वीप कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए उपायुक्त कार्यालय और बस अड्डा बिलासपुर के पास प्रशासन की ओर से एलईडी लगाई गई हैं। इसके माध्यम से लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी विभाग इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। जिला स्वीप कार्यक्रम नोडल अधिकारी हेमंत नेगी ने बताया कि लोगों को स्वीप कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए उपायुक्त कार्यालय और बस अड्डा के बाहर एलईडी लगाई गई है। इन एलईडी पर स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। हेमंत ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि 1 जून को सभी मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसलिए स्वीप के माध्यम से बहुत अधिक गतिविधियां जिले में चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि 1 जून का मतदान अवश्य करें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।