-किसानों को कृषि कार्यों को प्रबंधित करने में करेगा मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए शिवा इंटरनेशनल स्कूल के अवनीश शर्मा ने डेढ़ साल की कड़ी मेहनत के बाद एक आईओटी उपकरण का प्रोटोटाइप तैयार किया है। इसमें एक विशेष एप्लीकेशन और वेबसाइट शामिल है। यह उपकरण किसानों को कृषि कार्यों को सुविधाजनक ढंग से प्रबंधित करने में मदद करेगा। यह किसानों के लिए एक सुरक्षित सांवेदिक और व्यावसायिक सहायक तकनीक में मदद करेगा। इस प्रोटोटाइप की काफी सराहना हो रही है। इस बार यह उपकरण 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा। यह किसानों के लिए एक नई क्रांति की शुरुआत करेगा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा और प्रधानाचार्य डॉक्टर शिल्पा गोयल ने अवनीश शर्मा को इस प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी।