फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 26 से 29 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 5 अप्रैल से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक किया जाएगा। पांच दिवसीय इस मेले में 6 से 9 अप्रैल तक होने वाली संस्कृत संध्याओं में कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन किया जाएगा। यह जानकारी उप मंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि 26 से लेकर 29 मार्च तक घुमारवीं के रैहन बसेरा में ऑडिशन कराया जाएगा। उन्होंने सभी कलाकारों से आग्रह किया है कि सभी अपने-अपने आवेदन एसडीएम कार्यालय में 25 मार्च तक जमा करवा दें। उसके बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑडिशन का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें