स्वारघाट(बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत टरवाड़ के गांव म्योठ में लड़ाई-झगडे़ के दौरान कुल्हाड़ी से एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुमन कुमार (26) पुत्र कृष्ण दयाल गांव म्योठ ने थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि गांव म्योठ के गुरदेव सिंह पुत्र चमन लाल ने लड़ाई-झगड़ा किया। इस दौरान गुरदेव सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे सिर पर चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता सुमन कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल में सुमन कुमार का मेडिकल करवा लिया गया है। इसकी पुष्टि डीएसपी नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने की है।