आपसी विवाद के बाद घर से खुखरी लाकर सिर और माथे पर किए वार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर खुखरी से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के सिर और माथे पर वार किए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अंदरोली गांव के शेर सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पड़ोसी ने पहले उसके घर में घुसकर विवाद किया। इसके कुछ देर बाद वह अपने घर से खुखरी लेकर आया और शेर सिंह के सिर व माथे पर वार कर दिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने का प्रयास किया और उसे और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। हमले में शेर सिंह को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में पुलिस की जांच जारी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संवाद