फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कहलूर में खिलाड़ियों ने भाले से लिखी जीत की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल के ऋषिक और शिमला की इशिता को पहला स्थान
विज्ञापन

राष्ट्रीय जेवलिन डे पर प्रदेशभर से पहुंचे 50 एथलीट, विजेताओं को मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कहलूर खेल परिसर में शुक्रवार को पांचवें राष्ट्रीय जेवलिन डे का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार और जिला खेल संघ बिलासपुर के सचिव तरुण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय जेवलिन डे भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की ओर से ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में देश को पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाने की ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को एथलेटिक्स और जेवलिन थ्रो के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के अंडर-18 बालक वर्ग में लाहौल-स्पीति के ऋषिक ने पहला, कुल्लू के तुषार ने दूसरा और नीतीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 बालक वर्ग में ऊना के अंशुमन शर्मा विजेता रहे, जबकि बिलासपुर के प्रियांशु दूसरे और ऊना के प्रकुल चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर पुरुष वर्ग में बिलासपुर के अवनीश ने पहला, रोहित चौधरी ने दूसरा और सुमित ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में शिमला की इशिता वर्मा ने पहला, लाहौल-स्पीति की प्रेरणा ने दूसरा और सोलन की किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर महिला वर्ग में बिलासपुर की मधुबाला ने पहला, शिमला की चांदनी ने दूसरा तथा बिलासपुर की मेघा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें