त्रिलोकीनाथ मंदिर में कथा वाचन करते आचार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर गांधी रोपा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास आचार्य जीवानन्द शैल जी ने सृष्टि उत्पत्ति, भगवान के स्वरूप और भक्ति के महत्व का वर्णन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।आचार्य जी ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास से जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित कथा 12 अगस्त तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है।