फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में आठ से शुरू होगी वार्षिक एथलेटिक मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 60 कॉलेजों से 600 एथलीट लेंगे भाग
विज्ञापन

ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट की होंगी प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से 48वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन 8 दिसंबर से किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

यह बात बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कही। उन्होंने कहा कि एथलेटिक मीट 8 से 10 दिसंबर तक लुहणू मैदान में होगी। इसमें प्रदेश के नौ जिलों के 60 महाविद्यालयों से करीब 600 एथलीट भाग लेंगे। तीन दिवसीय एथलेटिक मीट में ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। टीमें 7 दिसंबर शाम को पहुंच जाएंगी। 8 दिसंबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मार्चपास्ट की सलामी लेकर शुभारंभ करेंगे। समापन समारोह के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर रहेंगे। वह विजेता खिलाड़ियों को टॉफी देकर सम्मानित करेंगे। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न कमेटियां गठित करके तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर प्रो. प्रेमजीत, प्रो. रणजीत, प्रो. श्रवण, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. नम्रता, डॉ. नवेंदु, डॉ. हेमा, प्रो. अश्विनी, प्रो, तेजसिंह, डॉ. संजुबाला, प्रो. पुनीत, प्रो. मोनिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें