फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टोबा स्कूल में सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित

Wed, 11 Jun 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- टोबा, धरोट, कोटखास, बस्सी रोड, जामुन, दबट, मजारी के 36 लाभार्थियों को मिला लाभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और एलिम्को की ओर से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोबा में वयोश्री योजना, एडीप योजना और स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष सहायक उपकरण वितरण लगा। बिलासपुर के अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में ग्राम पंचायत टोबा, धरोट, कोटखास, बस्सी रोड, जामुन, दबट और मजारी के कुल 36 पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें 6 दिव्यांगजन और 30 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। वितरित उपकरणों की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। कार्यक्रम में सचिव रेडक्रॉस अमित कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र पाल, एलिम्को टीम से शिवानी शर्मा, पंचायत प्रधान भाग सिंह चौधरी, उप प्रधान मोहनलाल राणा, अध्यापक नरेंद्र सिंह, रमेश चंद, बलबीर चौधरी, मोनिका डोगरा, विनोद बंगा, राकेश कुमार बंगा, आशा वर्कर ज्योति देवी व जसविंदर कौर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवक और लाभार्थियों के परिजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को धार टटोह में चयनित लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें