झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत दो व्यक्तियों ने रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। व्यक्ति ने दोनों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बैहरन गांव के ज्ञान चंद ने बताया कि वह सेर गांव की तरफ से कुछ सामान लाने गया था, तो एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि मेरा भी सामान ले आना। जब वह गांव की तरफ गया तो वह व्यक्ति अपने एक और साथी के साथ वहां खड़ा था। दोनों ने जमीन के लेनदेन को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।