फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त बोले, दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का किया जा रहा संचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग बांटे। कार्यक्रम में उपायुक्त ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह पहल जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में नई आशा और आत्मनिर्भरता का संचार करती है। साथ ही यह समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और समावेशन की भावना को भी मजबूत बनाती है।
उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग केवल सहायक उपकरण नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इनके माध्यम से लाभार्थी अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर समाज में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसकी सराहना की और आयोजकों व सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने समाज में समान अवसर और सहयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम किसान भवन बिलासपुर में वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड, बद्दी के सहयोग से दिव्यांग कल्याण संघ, जिला बिलासपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर के 27, ऊना के 1 और हमीरपुर के 2 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष विनोद राय, रेडक्रॉस के सचिव अमित कुमार, सचिव रचना कुमारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश राम ठाकुर, तृप्ता कुमारी, रंजना ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें