फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिव्यांगजनों के लिए कल घुमारवीं में कृत्रिम अंग आंकलन शिविर

Sat, 14 Feb 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग कल्याण संघ, वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड के सहयोग से होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दिव्यांग कल्याण संघ बिलासपुर की ओर से वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड के सहयोग से एक दिवसीय कृत्रिम अंग आंकलन शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 16 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे रैन बसेरा, घुमारवीं में आयोजित होगा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण किया जाएगा। जांच के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बेहतर जीवन जीने में सहायता प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले लाभार्थियों को अपने साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा यूडीआईडी कार्ड अवश्य लाना होगा, ताकि पंजीकरण और जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति संघ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें