110 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में हरियाणा के पहलवान को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल के अर्शदीप ने स्कूलों की अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। 110 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में अर्शदीप ने हरियाणा के पहलवान को हराया।
मध्य प्रदेश के शमशाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में अर्शदीप ने प्री क्वार्टर फाइनल में पंजाब, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र, सेमीफाइनल में सीबीएससी के पहलवान को हराया। फाइनल में हरियाणा के पहलवान को 10-0 से हराया। राज्य कुश्ती संघ के सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि ऊना के अर्शदीप ने पूरी प्रतियोगिता में सभी पहलवानों को एकतरफा मुकाबलों में हराया। अर्शदीप इससे पहले हिमाचल कुमार का खिताब जीत चुके हैं। खेला इंडिया गेम्स में भी पदक जीता था। अब अर्शदीप अजरबैजान में खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के रवाना हो गए हैं।