फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल 2023 से पहले बनकर तैयार होगा श्री नयना देवी जी में अराइवल हॉल

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में इस पार्किंग की छत पर बनेगा अराइवल हॉल। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अराइवल हॉल अप्रैल 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण कार्य के लिए रैपिड एंड रोपवे सिस्टम डेवलपमेंट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (आर एंड आरएसटीडीसी) शिमला ने ढाई करोड़ का टेंडर जारी किया है। अप्रैल में होने वाले मेलों से पहले इसको तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी बस अड्डा के करीब यह अराइवल हॉल श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए बनेगा। मंदिर में होने वाले मेलों और नवरात्र के दौरान श्री नयनादेवी जी में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिस कारण एक साथ इतने श्रद्धालुओं को लाइनों में खड़े कर दर्शनों के लिए भेजना मुश्किल हो जाता है। इस हॉल में श्रद्धालुओं को रोका जाएगा। यहां से फिर जत्थों में उन्हें मंदिर भेजा जाएगा। बताते चलें कि जहां पर यह हॉल बनना है वहां से मंदिर परिसर की दूरी एक किलोमीटर है। हॉल में दिव्यांग श्रद्धालुओं को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था होगी। वहीं शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया होंगी।
रैपिड एंड रोपवे सिस्टम डेवलपमेंट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (आर एंड आरएसटीडीसी) शिमला के सहायक अभियंता गीता राम ने बताया कि इस हॉल के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। ढाई करोड़ से इसका निर्माण होगा। आचार संहिता समाप्त होने के तुरंत बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं अप्रैल 2023 से पहले इसको तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें