फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास में राशन वितरण की कराएं व्यवस्था : गर्ग

विज्ञापन
डिपुओं के राशन को लेकर चर्चा करते हुए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग व ना? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शुक्रवार को शिमला में नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबंध निदेशक मानसी सहाय से विभागीय कार्य प्रणाली तथा राशन वितरण व्यवस्था में और सुधार लाने पर चर्चा की। उन्होंने मानसी सहाय को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लोग दूरदराज से डिपुओं में राशन लेने आते हैं। उन क्षेत्रों को चिह्नित करें तथा उन लोगों को घर के पास में राशन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

मंत्री राजेंद्र गर्ग कहा कि राशन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इस मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि विभागीय अधिकारी समय-समय पर राशन की जांच करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी गुणवत्ता के संबंध में कोताही बररता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने प्रबंध निदेशक को निदेश दिए कि प्रदेश में स्थित अनाज भंडारण गोदामों का शीघ्र निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने एकल व असहाय लोगों को उनके घर द्वार पर राशन उपलब्ध करवाने हेतु भी कारगर योजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रत्येक पात्र व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक राशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें