फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तलाई में गेस्ट हाउस, बहुउद्देशीय हाल, वाहन पार्किंग को मंजूरी

Sun, 19 Apr 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने योजना के लिए मंजूर किए 5 करोड़ रुपये
विज्ञापन


शहरी विकास विभाग के माध्यम से होगा कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-6 में अब एक साथ तीन बड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां गेस्ट हाउस, बहुउद्देशीय हाल और वाहन पार्किंग का निर्माण करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस परियोजना से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर ठहरने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जून 2025 में इस योजना का प्रारूप तैयार कर नगर पंचायत तलाई के सचिव द्वारा शहरी विकास विभाग को भेजा गया था। अब सरकार ने योजना को मंजूरी देते हुए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। परियोजना के तहत वार्ड नंबर-6 में गरूणा झाड़ी मंदिर के समीप गेस्ट हाउस, बहुउद्देशीय भवन और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत तलाई के कार्यकारी सचिव खेम चंद वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने शहरी विकास विभाग के माध्यम से योजना को हरी झंडी दे दी है। साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने के लिए स्वीकृत राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें