फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्रेच वर्कर और हेल्पर के पदों के लिए 23 अक्तूबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर बिलासपुर के तहत चंगर आंगनबाड़ी एवं क्रेच केंद्र में क्रेच वर्कर और हेल्पर का एक-एक पद भरा जाएगा। इच्छुक पात्र महिलाएं 23 अक्तूबर शाम पांच बजे तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। साक्षात्कार 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय सदर में होंगे। क्रेच वर्कर के लिए जमा दो और हेल्पर के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है। अभ्यर्थी संबंधित केंद्र के फीडर क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन 25 अंकों के आधार पर होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक, आय, फीडर क्षेत्र और परिवार रजिस्टर से संबंधित प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें