फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। एलएससी-1174, स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के इग्नू समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह कपिल ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी जुलाई सत्र के लिए यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) और ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। दाखिले के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने घर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने अध्ययन केंद्र से जुड़े सभी विद्यार्थियों से अपनी असाइनमेंट समय रहते राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में जमा करवाने की भी अपील की। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य असुविधा से बचा जा सके। प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों के चयन, दस्तावेजों और अन्य आवश्यक जानकारियों के संबंध में विद्यार्थी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें