फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसाय शुरू करने और योजनाओं की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग और एनआईटीकॉन लिमिटेड के सहयोग से जुलाई और अगस्त में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए इच्छुक युवाओं, महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों तथा एमएसएमई से जुड़े उद्यमियों से 15 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। यह जानकारी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए तकनीकी और प्रबंधकीय जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पॉटरी एवं क्ले प्रोडक्ट्स, फूड प्रोसेसिंग, स्मार्ट एमएसएमई, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट्स, कृषि एवं हर्बल उत्पाद तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट आधारित उद्यमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में व्यवसाय योजना तैयार करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, डिजिटल मार्केटिंग, एमएसएमई पंजीकरण तथा अन्य सहायता सेवाओं से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का तथा स्वरोजगार या व्यवसाय शुरू करने का इच्छुक होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक जिला उद्योग केंद्र, बिलासपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन ई-मेल gmdichlp-hpnic.in के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 01978-224248 या मोबाइल 8219115080 पर कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।

स्पेलिंग/नाम जांच (फुटनोट):
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें