फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी में छठी में दाखिले के लिए आवेदन 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
28 नवंबर को होगी अभ्यर्थियों की लिखित प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) कोठीपुरा में छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो वर्तमान में किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। अभ्यर्थी का बिलासपुर जिले का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि छठी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 9418114501 और 01978-280342 पर किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें