फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी में छठी में दाखिले के लिए आवेदन 29 जुलाई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
13 दिसंबर को होगी लिखित प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में छठी में दाखिला लेने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा। अभ्यर्थियों की लिखित प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। दाखिले के लिए वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो इस समय किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हो। अभ्यर्थी बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 9418114501 और 01978280342 पर किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि जेएनवी कोठीपुरा में छठी में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। दाखिले के लिए इस बार 3500 अभ्यर्थियों के आवेदन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें