फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें तालाब, सुविधाओं का अभाव

Mon, 08 Feb 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर दो-रौड़ा के बाशिंदों के लिए बारिश आफत बन जाती है। हालत यह है कि बारिश में रौड़ा की गलियां और सड़कें तालाब में तबदील हो जाती है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से सड़क का पानी घरों में घुसने लगता है। इस वजह से क्षेत्र की सड़कें भी टूटी फूटी हैं। गुरुद्वारा चौक के समीप अक्सर सीवरेज लीकेज की वजह से पेयजल लाइनों से होकर पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है।

इससे पीलिया जैसी घातक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
हिमाचल प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला के आपकी आवाज कार्यक्रम में वार्ड के लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। सोमवार को आपकी आवाज कार्यक्रम का आयोजन रौड़ा सेक्टर स्थित बास्केटबाल मैदान में किया गया।
विज्ञापन


इसमें एसडीएम सदर हरीश गज्जू मुख्य रुप से मौजूद रहे। नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने समारोह में विशेष रूप से शिरकत की। आईपीएच की ओर से जेई लाल चंद ने मौजूद रहे।

कार्यक्रम में लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं उठाई। राकेश शर्मा ने बताया कि गुरुद्वारा के समीप अक्सर सीवरेज लाइन में लीकेज रहती है। इससे सीवरेज का पानी पेयजल लाइनों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। रविवार को भी लीकेज की वजह से पूरे इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति ही की गई।

हंस राज ने कहा कि वार्ड में बनी सड़कों में ड्रेनेज सुविधा नहीं है। सड़क हर बारिश में तालाब बन जाती है। जबकि मकानों के आगे पानी जमा हो जाता है।

ओपी गर्ग ने कहा कि इलाके में दो पहिया वाहन वाले हुड़दंग मचाते रहते हैं। तेज रफ्तार से चलने वाले बाइक चालकों की वजह से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। लिहाजा, यहां पर एक पुलिस कर्मचारी की तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया।

जगदीश ने रास्ता कच्चा होने का दुखड़ा रोया। स्कूल मैदान की सीढ़ियों की मरम्मत करने की भी लोगों ने मांग उठाई। जबकि रौड़ा स्थित डिस्पेंसरी में चिकित्सक नहीं होने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि चिकित्सक के छुट्टी पर होने की वजह से उन्हें 80 रुपये खर्च कर जिला अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।

लिहाजा, यहां प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक की तैनाती की जानी चाहिए। इस मौके पर नंदलाल राही, अविनाश कुमार, लोकेश कौशल, राजकुमार चौधरी, संजय कौशल, निशांत भारद्वाज, बबलू, हंसराज कपिल, ओंकार कपिल और कुलदीप सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने समस्याएं रखी।

आईपीएच के जेई लाल चंद ने बताया कि गुरुद्वारा चौक पर लीक हो रहे सीवरेज के चैंबर को ठीक कर दिया गया है। यहां की सीवरेज प्रणाली बेहद पुरानी है। नया ट्रीटमेंट प्लांट मंजूर है। बीबीएमबी से मंजूरी मिलते ही इसका कार्य आरंभ हो जाएगा।

बॉक्स

क्या कहते हैं अधिकारी
एसडीएम हरीश गज्जू ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में जितनी भी समस्याएं सामने आई हैं उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। शहर में ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने सड़क पर रेत-बजरी रखने वालों पर भी तल्खी जताई। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि सामग्री निर्धारित स्थानों पर ही रखें। यदि कोताही पाई गई तो ऐसे लोगों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद आईपीएच के अधिकारियों को सीवरेज प्रणाली में सुधार के आदेश भी दिए।

नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि रौड़ा सेक्टर ही नहीं बल्कि शहर की हर समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक नगर परिषद का शपथ समारोह भी नहीं हुआ है। इसकी अधिसूचना जारी होनी है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से शहर की तमाम समस्याओं को यथाशीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।


1. निकासी की नहीं व्यवस्था
 शहर की गलियों में निकाली गई सड़कों में पानी की निकासी व्यवस्था सही नहीं है। नालियां बंद हो जाती हैं। बारिश के बाद सड़कों पर पानी खड़ा हो जाता है। इससे लोगों सहित बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ओपी गर्ग

2. ड्रेनेज व्यवस्था हो दुरुस्त
वार्ड में कई स्थानों पर ड्रेनेज व्यवस्था ठीक नहीं है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर रास्ते तंग है। निकासी नाली की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। आवारा कुत्तों का आतंक है। -----बाबू राम शर्मा


सीवरेज व्यवस्था में हो सुधार
रौडा सेक्टर में कई स्थानों पर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। सीवरेज में व्यापक सुधार होना चाहिए। इससे लोगों को होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके। सीढिय़ों की रिपेयर होनी चाहिए।
जगदीश कौंडल
 
घरों में आ रहा मटमैला पान्री

पेयजल पाइपें लीकेज होने के कारण लोगों के घरों में मटमैला पानी आ रहा है। सीवरेज की गंदगी लीकेज पाइपों से घरों तक पहुंच रही है। इससे शिमला में फैले पीलिया रोग के हालात भी यहां पर न हो जाए। पाइपों को दुरुस्त कर लोगों को साफ पानी दें।
राकेश शर्मा

हुड़दंगी बाइकर्स पर लगे लगाम

रौडा सेक्टर की सड़कों पर बाइकर्स हुडदंग पहुंचाते हैं। यहां पर कई स्कूल होने के कारण छात्रों को दिक्कतें होती है। चौराहों पर पुलिस तैनात कर इन पर लगाम कसी जाए। इससे छात्रों सहित सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

कर्ण चंदेल    

लावारिस पशु परेशानी

रौडा सेक्टर में लावारिस पशुओं का आतंक रहता है। इससे राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। लावारिस पशुओं से लोगों को राहत मिलनी चाहिए। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे डंगे नहीं है। डंगों का निर्माण होना चाहिए।
पूनम

पानी की समस्या
रौड़ा सेक्टर के कुछ घरों में पानी की किल्लत रहती है। चार घरों को केवल एक सार्वजनिक नल होने के कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
चंद्रकांता

आवारा कुतों का आतंक

रौड़ा सेक्टर में आवारा कुत्तों का आतंक है। आवारा कुत्ते झुंडों में रहते हैं। लोग इन आवारा कुत्तों से भयभीत रहते हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। आवारा कुत्तों के आतंक से निजात मिले, तो लोगों को राहत मिल सकती है।      सोनिका शर्मा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें