फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग के कैबिनेट मंत्री बनने पर घुमारवीं मंडल ने फोड़े पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री बनने पर घुमारवीं भाजपा मंडल ने गांधी चौक पर खूब पटाखे फोड़े। अनुराग ठाकुर के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्रित हो गए और मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में पटाखे फोड़े।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सुबह से ही कयास लगा रहे थे कि इस बार अनुराग ठाकुर कैबिनेट मंत्री जरूर बनेंगे। उनकी खुशी में चार चांद लग गए जब अनुराग ठाकुर ने शपथ ग्रहण की। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें