फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विस्थापित विरोधी शर्तों को हटाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाखड़ा विस्थापितों की उपायुक्त के साथ हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति की बैठक बचत भवन में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर के विस्थापित शामिल रहे।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने भाखड़ा विस्थापितों को विश्वास दिलाया कि वह उनकी चिरलंबित सभी मांगों को मनवाने और उनका उपयुक्त पुनर्वास करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ जिन समस्याओं और मांगों को सरकार के स्तर पर सुलझाया जाना है, के बारे में सरकार को उचित अथवा सकारात्मक कार्रवाई के लिए प्रेषित करेंगे। भाखड़ा विस्थापितों ने सारे नगर का बंदोबस्त करवाने का आग्रह किया ताकि उन पर लटकी अतिक्रमण की तलवार हट सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की ओर से घोषित अतिक्रमण नीति में उपयुक्त सुधार किया जाए और उसमें लगी सभी विस्थापित विरोधी शर्तों को हटाया जाए। या फिर नई अधिसूचना निकाल कर नई विस्थापित पुनर्वास और अतिक्रमण नीति घोषित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि भाखड़ा विस्थापितों को स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार योजना बना रही है। इसके तहत जिले के विभिन्न विभागों की जमीन में या फिर निजी भूमि को अधिकृत कर भाखड़ा विस्थापितों को बसाने का प्रयास किया जा रहा है। भाखड़ा विस्थापितों ने कहा कि अब यदि अंतिम रूप से इस समस्या से छुटकारा दिलाना है तो इस नगर का बंदोबस्त किया जाना या फिर उस अतिक्रमित सारी भूमि को प्लाट की भांति लीज पर दिया जाए, ताकि विस्थापित राहत की सांस ले सकें और इस सारी समस्या का एक ही बार में स्थायी हल हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें