फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स में एनजीओ के सहयोग से बनेगा 250 बिस्तरों का एक और विश्राम सदन

Fri, 03 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में फैक्लटी सदस्यों को संबोधित करते स्वास्थ्य म
विज्ञापन
पांच करोड़ की लागत से फैकल्टी और प्रशिक्षुओं के खेलने के लिए तैयार होगा इंडोर स्टेडियम
विज्ञापन

कर्मचारियों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय और डीएवी स्कूल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू
वर्तमान में एम्स में 40 ओपीडी कार्यरत, एमआरआई, सीटी स्कैन, पेट स्कैन की भी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 250 बिस्तरों वाला विश्राम सदन बनाया जा रहा है। यह विश्राम सदन समाजसेवी संस्था के सहयोग से तैयार किया जाएगा। साथ ही, एम्स परिसर में पांच करोड़ की लागत से फैकल्टी और प्रशिक्षुओं के खेलने के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। कर्मचारियों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय और डीएवी स्कूल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए मंत्रालय ने डीएवी से आवेदन मांगा है।
बिलासपुर एम्स के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल ने की। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि वर्तमान में देश में 23 एम्स संचालित हैं, जिनमें से 13 एम्स उनके कार्यकाल के दौरान स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में 750 बिस्तरों की क्षमता की आईपीडी, 40 विभागों की ओपीडी कार्यरत है। यहां चौबीस घंटे आपातकालीन एवं दुर्घटना उपचार सेवाएं, एमआरआई, सीटी स्कैन, पीईटी स्कैन, शिशु गहन चिकित्सा इकाई, बाल गहन चिकित्सा इकाई, गंभीर रोगी देखभाल इकाई, कैथ लैब, ब्लड बैंक, एंडोस्कोपी, रेडियोथेरेपी, डायलिसिस और गुर्दा प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब तक हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजनाओं के अंतर्गत 20,000 से अधिक रोगियों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल ने कहा कि एम्स बिलासपुर बनने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार आया है। कहा कि यह संस्थान न केवल हिमाचल बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। शांडिल ने कहा कि किसी भी बड़े संस्थान की पहचान केवल उसके भवन और अवसंरचना से नहीं होती, बल्कि वहां कार्यरत मानव संसाधन की निष्ठा, सेवा भाव और समर्पण ही उसकी असली पहचान होती है। उन्होंने एम्स बिलासपुर के चिकित्सकों, फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, परिश्रम और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता ही इस संस्थान को उत्कृष्ट बनाती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षण सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इनसेट
शोध और अनुसंधान चिकित्सा क्षेत्र की रीढ़
स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने कहा कि शोध और अनुसंधान चिकित्सा क्षेत्र की रीढ़ हैं। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों का उपयोग निदान और उपचार को और अधिक सटीक बनाएगा। प्रदेश सरकार चिकित्सा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग करेगी ताकि प्रदेश के लोग नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समय पर ले सकें। केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा, कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, एमएस बिलासपुर डॉक्टर दिनेश वर्मा,डॉक्टर तरूण, डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, कुलपति विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जीतराम कटवाल और विधायक त्रिलोक जमवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एम्स बिलासपुर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में फैक्लटी सदस्यों को संबोधित करते स्वास्थ्य म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें