राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक उच्च दिनकर बुराथोकी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य भगत राम कौशल और स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष चमन लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने घोषणा की है कि अप्रैल में शुरू होने वाले नए सत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में कॉमर्स विषय की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
निदेशक बुराथोकी ने यह आश्वासन भी दिया है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शीघ्र शुरू करने के लिए भी मामला प्रदेश सरकार से उठाया जाएगा।
इससे विज्ञान विषय पढ़ने वाले बच्चों को दूर दराज के स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसमें नेहा, शेर सिंह, विशाल, निशा, पूनम, मोनिका, शिवानी, प्रतिभा, अजय, अनुराधा, शुभम, अभिषेक, मैहर सिंह, दिनेश, मीरा, ममता, सुनीता, नीलम, रीना, मोनिका, मिंटू, नीता और रेशमा शामिल हैं।
खेलकूद में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों अमित, कब्बड्डी में मोनिका को सम्मानित किया गया। इस मौकेपर जिला परिषद बिलासपुर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर रवि जंबाल, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल ठाकुर, सीएंडवी शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सीताराम ठाकुर और कुटैहला ग्राम पंचायत की प्रधान कौशल्या देवी भी मौजूद रहे।
जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्कूल को 53 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।