फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामलाल ने सभी प्रमुख नेताओं से चर्चा करने के उपरांत जिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। उन्होंने झंडूता से सीता राम चौहान, मंडयाली श्री नयनादेवी जी से रतन लाल, घुमारवीं से वतन सिंह, झंडूता से राकेश कुमार, तरसूह से रामधन और भड़ोली कलां से इंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने भडोली कलां से अभिषेक कुमार, घुमारवीं से प्रकाश राव को महामंत्री नियुक्त किया। बताया कि बैहल से राजपाल, पनयाला घुमारवीं से मदन लाल, सनीहरा झंडूता से मनसा राम ,डोला श्री नयनादेवी से दीवान चंद, रछेड़ा से छोटा राम, बद्दाघाट घुमारवीं से राजकुमार सचिव का दायित्व संभालेंगे। बडारन श्री नयना देवी जी से शीश पाल को कोषाध्यक्ष, धरोट श्री नयनादेवी जी से धर्मपाल को कार्यालय सचिव, कनफारा श्री नयनादेवी से राजकुमार को मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता, बैहल श्री ननयनादेवी जी से चन्नण राम को सोशल मीडिया व आईटी संयोजक का जिम्मा सौंपा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के पलसेड़ से जालम सिंह, मंडयाली से गुरदयाल सिंह, भटेड़ से तुलसी राम डांगी, स्वाणा से ज्ञानचंद, गलुआ से विजय कुमार, नीलां से राम पाल, घलेत से बचना राम भुम्बला, रोडजामन से कश्मीरी लाल लम्बड और बैहल से इंद्र सिंह, विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं से टीआर राव, जीतराम व लेख राम, विधानसभा क्षेत्र झंडूता के सनीहरा से जगदीश चंद, खरली से इंद्र सिंह, रछेड़ा से धनी राम, जोहड मलरांव से बिशन दास, बरोटी गंगलोह से धनी राम, टिहरी कलोल से जगरनाथ गडयाना पपलोआ से बिशन दास और बरोटी गंगलोह से जीत राम को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। मंडयाली से राजकुमार को लोअर मंडल, घुमारवीं मंडल से प्रताप सिंह सूबेदार को, तलाई से राज कुमार चौधरी को झंडूता मंडल, सुरेंद्र चौधरी को सदर बिलासपुर मंडल अनुसूचित जन-जाति मोर्चा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त मंडलों से प्रदेश और जिला मोर्चों, कार्यकारिणी में पदाधिकारी व सदस्य इस मोर्चा के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें