फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंजलि जुखाला कॉलेज की केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष

विज्ञापन
जुखाला कॉलेज में आयोजित सीएससीए के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में सत्र 2026–27 हेतु केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीएससीए कार्यकारिणी विद्यार्थियों और कॉलेज प्रशासन के मध्य एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है और महाविद्यालय की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाती है। इस अवसर पर अंजलि शर्मा ने अध्यक्ष, पूजा शर्मा ने उपाध्यक्ष, सुहानी शर्मा ने सचिव और श्रेया ठाकुर ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सारिका ठाकुर, शिवानी ठाकुर, अभव्य पाठक, रितिका, तनिष्क, सपना देवी, प्रिया ठाकुर, ईरानी, रश्मि ने कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में शपथ ली। विभिन्न गतिविधियों के लिए मनोनीत सदस्यों में रोवर अभिषेक, रेंजर वेदिका शर्मा, क्लब प्रतिनिधि कार्तिक, मानसी शर्मा, खेलकूद प्रतिनिधि विशाल कुमार, पुष्पा देवी, सांस्कृतिक प्रतिनिधि शालू, रिया ठाकुर, एनएसएस अध्यक्ष अनिल कुमार और ऋचा शर्मा शामिल रहे।
कार्यकारिणी के समन्वयक डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, गैर-शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें