फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: घरों में दरारें आने, मांगे नहीं माने जाने से गुस्साए लोगों ने रेल लाइन टनल का काम कराया बंद

Tue, 08 Apr 2025 02:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

गुस्साए उपमंडल सदर के नोग और कुआग गांव के लोगों ने भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की बध्यात में बन रही टनल नंबर-17 का काम फिर से रुकवा दिया है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने रेल लाइन टनल का काम कराया बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरों में दरारें आने और मांगे नहीं माने जाने पर गुस्साए उपमंडल सदर के नोग और कुआग गांव के लोगों ने भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की बध्यात में बन रही टनल नंबर-17 का काम फिर से रुकवा दिया है। रविवार को काम बंद कराने वाले लोगों का मंगलवार को तीसरे दिन भी टनल के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी है। लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें संतुष्ट कार्रवाई होती नहीं दिखाई देती है तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। सोमवार को एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने धरना करने वाले लोगों ने मौके पर जाकर बात भी की थी। उन्होंने टनल का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निदान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही घरों में आई दरारों और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की रिपोर्ट भी मांगी। बावजूद इसके लोग प्रदर्शन पर अड़े रहे। उनका कहना था कि प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करे अन्यथा धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


लोगों का कहा कि टनल के निर्माण के दौरान हो रहे कंपन की वजह से 15 से अधिक घरों में दरारें आ गई हैं। यह दरारें बढ़ती जा रही हैं। आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कंपनी की ओर से उन्हें उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी कुछ नहीं मिला है। टनल निर्माण के दौरान गांव को जाने वाले रास्ते भी खराब हो चुके हैं, उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों को पेयजल का स्त्रोत रही बावड़ी भी सूख चुकी है। इसके अलावा रेल लाइन से प्रभावित लोगों को कंपनी में रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर बामटा पंचायत के प्रधान बिक्रम सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी लोगों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मामले को प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के समक्ष भी उठाया गया है। बता दें कि टनल-17 का निर्माण बिलासपुर शहर के साथ बध्यात से लेकर नोग गांव के बीच बन रही है। इसका पोर्टल नंबर एक बध्यात में बन रहा है, जिसका काम करीब एक साल पहले शुरू हो गया था। वहीं, नोग गांव में बन रहे पोर्टल नंबर-दो का निर्माण दिसंबर में शुरू हुआ है। ग्रामीणों ने दिसंबर में भी मांगों को लेकर टनल का निर्माण बंद कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें