फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वेतनमान का एरियर व डीए न मिलने से पेंशनरों में रोष : सदाराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की बैठक बरठीं विश्राम गृह में जिला प्रधान सदा राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले जिला प्रधान सदाराम शर्मा ने सरकार द्वारा ओपीएस लागू करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि चुनावों में कर्मचारियों व पेंशनरों ने जो समर्थन दिया है, उसे सरकार को कभी नहीं भूलना चाहिए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी सरकार गौर करे। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीएम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए नए वेतनमान लागू होने से मिलने वाले एरियर की बकाया राशि व 12 प्रतिशत डीए, चिकित्सा बिलों के भुगतान की घोषणा अवश्य करेंगे। इस मौके पर पेंशनर फेडरेशन के जिला वरिष्ठ उप प्रधान अनिल गौतम, महासचिव विशनदास कौशल, वित-सचिव नरोत्तम दत्त, प्रदेश प्रदेश मुख्य सलाहकार अमर नाथ धीमान, प्रदेश प्रतिनिधि नरेश कुमार सहोड, सोमदेव नड्डा, मदनलाल 'राणा, सुरेंद्र पाल, चमन लाल शास्त्री, कुमारदेव, विजय वशिष्ठ व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें