फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुरानी पेंशन बहाल न होने से विद्युत बोर्ड कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने की। बैठक में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विद्युत बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाली न होने से कर्मचारी वर्ग में रोष है। मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन बहाली के आदेशों को शीघ्र विद्युत बोर्ड में लागू किया जाए। इसकी बहाली किए जाने के आदेश किए जा चुके हैं। इसके बाद कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की गई। इसमें टीए बिल संशोधन संबंधी वापस लेने के बारे में, सभी फील्ड सेक्शन में फर्नीचर उपलब्ध कराने और रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। प्रदेश के कुछ मंडलों में नॉन आईटीआई टीम मेट जो हाल ही में पदोन्नति लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें पदोन्नति देने के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मंत्री और जिला बिलासपुर प्रभारी रणवीर, प्रदेश संगठन सचिव शालिग्राम ठाकुर, जिला महामंत्री श्यामलाल, सचिव प्रवीण कुमार, मस्तराम शर्मा, प्रेमलाल, रजत शर्मा, संजीव शर्मा, मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें