फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर रंगड़ों का हमला, मौत

Mon, 18 Nov 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता के नघ्यार गांव में हुई घटना, सेना से हवलदार के पद से हुए थे सेवानिवृत्त
विज्ञापन

सोमवार को किया हवलदार निक्का राम का अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के नघ्यार गांव में रंगड़ों के काटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति खेत में काम कर रहे थे, उसी दौरान रंगड़ों ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

रविवार शाम को नघ्यार निवासी हवलदार निक्का राम (81) अपने खेतों में काम कर रहे थे। खेत के पास पेड़ पर रंगडों का छत्ता था। खेतों में काम कर रहे निक्काराम पर भारी संख्या में रंगड़ों ने हमला कर दिया। इसके बाद निक्का राम खेत में ही बेसुध होकर गिर गए। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें खेत में पड़ा हुआ देखा। परिजन उन्हें बड़सर अस्पताल ले गए, जहां से हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। हमीरपुर अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पुलिस थाना तलाई में को दी गई। पुलिस ने हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया है। सोमवार दोपहर बाद मृतक हवलदार निक्का राम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें