फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपायुक्त करेंगे मेधावी बच्चों को सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के पूर्णम द मॉल में शनिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स (85 फीसदी अंक के ऊपर वाले) विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक और विशेष अतिथि कार्यकारी उप निदेशक शिक्षा विभाग राज कुमार करेंगे। अमर उजाला एवं मिनर्वा स्टडी सर्कल बिलासपुर संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। मिनर्वा स्टडी सर्कल घुमारवीं (बिलासपुर) की इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, लामरैन टैक यूनिवर्सिटी पंजाब, एपीसी अकादमी घुमारवीं सह प्रायोजक होंगे। इस समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। विद्यार्थी इस कार्यक्रम के लिए सुबह 8:30 से 10:00 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि व विशेष अतिथि मेधावियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए 98575-99968 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें