फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलुमनाई मीट : पुराने दोस्तों ने यादें की जीवंत

विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला की एलुमनाई मीट में मौजूद पुराने छात्र। संवाद
विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में कार्यक्रम
विज्ञापन

64 पूर्व छात्र-छात्राएं ऑफलाइन और ऑनलाइन जुड़े

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित एलुमनाई मीट ने पुराने दोस्तों और यादों को फिर से जीवंत कर दिया। कॉलेज के विभिन्न बैचों से लगभग 64 पूर्व छात्र-छात्राएं ऑफलाइन और ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन संकाय समन्वयक रवि कुमार, निशांत चंदेल और मानिक डोगरा ने किया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कॉलेज का वातावरण, शिक्षकों का मार्गदर्शन और यहां प्राप्त शिक्षा ने उनके कॅरिअर को नई दिशा दी।
विज्ञापन

एलुमनाई मीट में मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुरानी यादें ताजा होती रहीं और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर कार्यवाहक निदेशक डॉ. महेश ने पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की असली पहचान उसके एलुमनाई होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल पुराने संबंधों को मजबूत करते हैं बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
विज्ञापन

पूर्व छात्रों ने कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, ताकि पुराने विद्यार्थियों और संस्थान के बीच यह जुड़ाव बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें