फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का कथित मुख्य तस्कर मोगा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता में 101 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई, आरोपी पर आठ एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिट्टे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के मोगा निवासी एक कथित मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मैनी सिंह (35) निवासी बुकनवाला रोड, वार्ड नंबर 26, मोगा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मामला 25 जून 2026 को थाना झंडूता में दर्ज मामले से जुड़ा है। धराड़सानी में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हरप्रीत, जसविंदर और जगशीर को 101 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ के साथ डिजिटल साक्ष्यों और मनी ट्रेल की भी जांच की गई। इसी आधार पर पुलिस चिट्टे की सप्लाई के कथित मुख्य स्रोत तक पहुंची और मोगा निवासी मैनी सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपी की भूमिका बड़े स्तर पर चिट्टा तस्करी से जुड़ी सामने आई है। सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या से संबंधित मामलों समेत कुल आठ एफआईआर दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022, 2023 और 2025 में दर्ज मामले शामिल हैं। थाना सिटी साउथ और थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में हत्या और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला भी दर्ज है।
तीन माह में 197 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ अभियान के तहत पिछले तीन महीनों में 94 मामले दर्ज कर 197 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई को स्थानीय स्तर की बरामदगी तक सीमित न रखकर मुख्य तस्करों तक पहुंचने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक बाहरी राज्यों से 23 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोट
नशे की चेन तोड़ने के लिए पुलिस स्रोत और मुख्य तस्करों तक पहुंच रही है। डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें