संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में ऑनलाइन खरीदारी में अधिक कीमत वसूलने और एक्सपायरी खाद्य सामग्री डिलीवर करने के आरोप लगे हैं। एक ग्राहक के अनुसार, उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सूप के दो पैकेट मंगवाए, जिनकी कुल एमआरपी 110 रुपये थी, लेकिन उससे 290 रुपये वसूले गए। ग्राहक का आरोप है कि पैकेट पर अंकित कीमत मिटाई गई थी। जांच करने पर दोनों पैकेट जुलाई 2026 में एक्सपायर पाए गए। नवंबर में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की गुणवत्ता जांच और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।