फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: माता की रसोई में पेंट-कमीज पहनकर प्रवेश का आरोप, पुजारियों ने डीसी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त से मिला पुजारियों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

जांच और कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी मंदिर की पवित्र रसोई में धार्मिक परंपरा के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पुजारियों ने आवाज उठाई है। सोमवार को भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में पुजारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर से मिला और शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
शिकायत में पुजारियों ने आरोप लगाया कि 11 सितंबर को दोपहर की आरती से पहले मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम श्री नयना देवी पेंट-कमीज पहनकर माता की रसोई में प्रवेश कर गए। उस समय रसोई में माता का भोग तैयार किया जा रहा था। पुजारियों के अनुसार रसोई में प्रवेश के लिए धोती-कुर्ता धारण करने की प्राचीन परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, रसोई में मौजूद एक पुजारी ने जब न्यास अध्यक्ष को इस परंपरा की जानकारी दी तो कथित तौर पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। पुजारियों ने कहा कि मामला किसी व्यक्ति विशेष के सम्मान से अधिक माता की रसोई की पवित्रता और धार्मिक मर्यादाओं से जुड़ा है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से 11 सितंबर की घटना की निष्पक्ष जांच करवाने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंदिर की प्राचीन परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं का भविष्य में पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें