फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हमले के सातों आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर हमला करने वाले सात आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया। उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अभी तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर का उपचार कर रही चिकित्सकीय टीम के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। अभी कुछ रिपोर्ट आना बाकीं, जिनके आधार आगामी उपचार होगा। वहीं, सदर थाने में कुल 13 आरोपियों पर हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। छह आरोपियों को पुलिस घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। सातवें आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया, जबकि आठवें आरोपी को शनिवार शाम को पकड़ा गया। दो नए आरोपियों की पहचान आतिश निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर और पंकज राव निवासी गांव बद्धाघाट तहसील घुमारवीं, बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं, मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने शनिवार को घटनास्थल पर मौजूद रेल लाइन निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें