संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ।
समारोह में सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य शिक्षिका जमुना धीमान और उनके पति एवं सेवानिवृत्त उपनिदेशक बागवानी विभाग राकेश कुमार धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्र और आकांक्षा कुमारी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्रा चुना गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने भजन और बिलासपुरी लोकगीत प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, नशे से दूर रहने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।