फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स के विशेषज्ञों ने कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- समय पर उपचार शुरू किया जाए तो यह रोग पूरी तरह से इलाज योग्य
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के डर्मेटोलॉजी विभाग ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कॉलेज ऑफ नर्सिंग और कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग के सहयोग से 'एंटी लेप्रोसी डे' मनाया। एंटी लेप्रोसी डे 2024 का विषय एंडिंग स्टिग्मा एम्ब्रॅसिंग डिग्निटी है। इसका उद्देश्य कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता पैदा करना और लोगों को यह सिखाना है कि इसका उन्मूलन संभव है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें पोस्टर मेकिंग, एमबीबीएस और बीएससी नर्सिंग छात्रों ने रैली भी निकाली। नर्सिंग छात्रों ने कुष्ठ रोग से जुड़े विभिन्न मिथकों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी किया। कुष्ठ रोगियों की अस्पृश्यता की गलत धारणाओं के बारे में त्वचा विज्ञान विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि यदि समय पर उपचार शुरू किया जाए तो यह रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है। साथ ही यह भी बताया गया कि इस बीमारी की दवाएं सभी सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध हैं। कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए एक प्रतिज्ञा ली गई। इसके बाद महात्मा गांधी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डीन प्रो. संजय विक्रांत, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल डॉ. आदित्य शर्मा ने की। संकाय सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग अधिकारियों, रोगियों और अस्पताल में आने वाले परिचारकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें