फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचे एम्स निदेशक

Mon, 20 Apr 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर  में  एम्स निदेशकनिदेशक डाॅ. दिलजीत  निरीक्षण करते हुए। स्त्रोत 
विज्ञापन
डाॅ. दिलजीत ने ओएसटी केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन

सुई से नशा करने वालों को उपचार से जोड़ने पर जोर
बिलासपुर को नशामुक्त बनाने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्थित ओपिओइड सब्स्टिटूशन थेरेपी केंद्र का सोमवार को एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक डाॅ. दिलजीत सिंह ने निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा निरीक्षण के दौरान केंद्र में दी जा रही सेवाओं, उपचार व्यवस्था और परामर्श सुविधाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने नशा प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र की भूमिका पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि ओएसटी के तहत ब्यूप्रेनॉर्फिन दवा जीभ के नीचे रखकर दी जाती है। यह उपचार ओपिओइड निर्भरता से जूझ रहे लोगों के लिए प्रभावी माना जाता है। इससे नशे की तलब और वापसी के लक्षणों में राहत मिलती है, जिससे मरीज धीरे-धीरे नशा छोड़ने की दिशा में बढ़ते हैं। इस उपचार से एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, सी समेत रक्त जनित संक्रमणों के फैलाव का खतरा भी कम होता है। डाॅ. दिलजीत सिंह ने कहा कि सुई के माध्यम से नशा करने वालों को इस लत से बाहर निकालने के लिए यह सराहनीय पहल है। संबंधित संस्था को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक प्रभावित लोगों की पहचान कर उन्हें ओएसटी केंद्र से जोड़ा जाए, ताकि जिला बिलासपुर को नशा मुक्त बनाने के अभियान को मजबूती मिल सके। इस मौके पर जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दीपक गुरंग, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. भूपेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दिनेश, एम्स के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. पूजन और ओएसटी परामर्शदाता नेहा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें