फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हरकेश मीणा मुर्दाबाद, विमल नेगी अमर रहे के नारों से गूंजा एम्स बिलासपुर

Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विमल नेगी मौत मामला
विज्ञापन


-कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर की कार्रवाई की मांग
-फूलों से सजी एंबुलेंस में नम आंखों से दी नेगी को अंतिम विदाई
-पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में बुधवार को एम्स बिलासपुर में कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विमल नेगी के दो भाई और अन्य परिजन भी एम्स परिसर में मौजूद थे। कर्मचारियों ने हरकेश मीणा मुर्दाबाद, विमल नेगी अमर रहे के नारे लगाकर उनके लिए इंसाफ की मांग की।
विमल नेगी का शव मंगलवार को तलाई थाना के तहत गाह घोड़ी के पास गोबिंद सागर झील में मिला था। मछुआरों ने उन्हें झील में देखा और इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। किन्नौर निवासी विमल नेगी 10 मार्च से लापता थे। अंतिम बार उन्हें बिलासपुर के घुमारवीं में सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। लेकिन उसके बाद से लगातार उन्हें ढूंढा जा रहा था और वो मिल नहीं रहे थे। वहीं मंगलवार को उनका शव झील में मिला। उनकी जेब से पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस, आई कार्ड और कुछ पैसे मिले। आई कार्ड से उनकी पहचान हुई कि शव उन्हीं का है। हालांकि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने झील में छलांग कहां से लगाई। वहीं मौत का कारण आत्महत्या ही है या कुछ और वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। शव मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया था। एफएसएल की सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बुधवार को एम्स बिलासपुर में उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने एम्स परिसर में कॉरपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने हरकेश मीणा मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के में किन्नौर से आए उनके भाई और अन्य लोग भी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के दौरान मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल और एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग दोनों एम्स में मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने विमल नेगी के परिजनों से बात भी की और उन्हें ढांढस बंधाया। पोस्टमार्टम के बाद फूलों से सजाई एंबुलेंस में कर्मचारियों ने विमल नेगी की पार्थिव देह को बिलासपुर से विदा किया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें