घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा की अध्यक्षता में सभा के कार्यालय घुमारवीं में हुई। बैठक में वर्तमान सरकार के पेश किए गए बजट पर चर्चा की गई और कहाकि इस बजट में किसान हित में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया और न ही कोई विशेष योजना है।
सभा की बैठक में उपस्थित किसान प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा पेश किए गए किसान विरोधी बजट की कड़ी आलोचना करके प्रस्ताव पारित किया। विधानसभा में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि नेता भी खोखले भाषण देकर समय व्यतीत कर रहे हैं। बजट में कोई भी विशेष योजना आम जनता के लिए नहीं है। सभा किसानों की समस्याओं को लेकर हर पंचायत में ग्रामीण स्तर पर पैदल यात्रा करके नुक्कड़ सभाएं और बैठकें करेगी।
इसका अभियान जिला बिलासपुर से शुरू करके पूरे हिमाचल प्रदेश तक किया जाएगा। इस माह के अंत में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला बिलासपुर के घुमारवीं में रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला बिलासपुर का कार्यकारी जिला अध्यक्ष राम लोक ठाकुर नम्होल को सर्व सम्मति से चुना गया जिससे मुख्य समस्याओं में लावारिस पशुओं, जंगली जानवरों व बंदरों के बारे में किसानों की भूमि का बंदोबस्त व टेलाबंदी करवाने के बारे में टीसीपी एक्ट जैसे कानून को ही ग्रामीण गांवों में लागू करने के आदेश तुरंत वापस लिए जाएं।
वहीं मांग की है कि किसानों की फसल सुरक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस की नवीकरण फीस 1600 रुपये को जल्द वापस लिया जाए। बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त वसूली और बार-बार मीटर चार्ज को रोका लगाने, हिमाचल में सीमेंट के दामों को घटाने जैसे मामलों को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। अगली बैठक में 23 अप्रैल को कार्यकारिणी का विस्तार होगा और आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
इस अवसर पर सभा के प्रदेश महासचिव सीता राम शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्तन चंद वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रत्तन सिंह चंदेल, प्रदेश मुख्य सलाहकार शशि पाल शर्मा, लाल चंद, लेख राम, अश्विनी कुमार, निक्का राम, धनी राम वर्मा, दलेल सिंह, राम लोक ठाकुर, दीनानाथ धीमान, राम पाल शर्मा, हेम राज शर्मा, रूप लाल शर्मा, दौलत राम चंदेल, संत राम कौंडल, लेख राम ठाकुर आदि सभा के 35 पदाधिकारियों ने भाग लिया।