फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 25 अक्तूबर से खुलेगा एग्री मशीनरी पोर्टल, कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
29 अक्तूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 30 अक्तूबर को कंप्यूटरीकृत लॉटरी से होगा पात्र किसानों का चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे खुलेगा। कृषि अभियंत्रिकी उपमिशन के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में कृषि मशीनरी की खरीद के लिए पात्र किसान 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदकों में से पात्र किसानों का चयन 30 अक्तूबर को कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
उप निदेशक कृषि बिलासपुर कुलभूषण धीमान ने बताया कि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों तथा महिला किसानों को स्वीकृत कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसमें पावर टिलर, पावर वीडर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) पोर्टल 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे सक्रिय होगा। इच्छुक और पात्र किसान 25 से 29 अक्तूबर तक agrimachinery.nic.in पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देना और किसानों के समय व श्रम की बचत करना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कृषि यंत्रों की खरीद भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत फर्मों से और स्वीकृत मॉडलों में से ही करें, ताकि अनुदान प्राप्त करने में तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी न हो।
विज्ञापन

योजना की जानकारी लेने और आवेदन में सहायता के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि विकास अधिकारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ या उप निदेशक कृषि कार्यालय बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें