फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अग्निवीर प्रशांत के परिवार को करोड़ का मिला बीमा क्लेम

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बोलीं-बेटा वापस नहीं आ सकता, लेकिन मुश्किल वक्त में मिली आर्थिक मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पंजाब रेजिमेंट में अग्निवीर के रूप में तैनात रहे दिवंगत राइफलमैन प्रशांत ठाकुर के परिवार को पंजाब नेशनल बैंक की पीएनबी रक्षक योजना के तहत एक करोड़ रुपये का डेथ इंश्योरेंस क्लेम दिया गया। बैंक की बरमाणा शाखा में आयोजित कार्यक्रम में सोलन सर्कल हेड राजीव कुमार पंकज ने प्रशांत की मां अंबिका और बड़े भाई निशांत ठाकुर को चेक सौंपा।
विज्ञापन

सुंदरनगर उपमंडल के पेंटरेड गांव के 21 वर्षीय प्रशांत ठाकुर का हाल ही में सड़क हादसे में निधन हो गया था। उनका वेतन खाता पीएनबी की बरमाणा शाखा में था और वे बैंक की रक्षक योजना से जुड़े थे। यह योजना सेना, नौसेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बलों समेत विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों को वेतन खाते के माध्यम से बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराती है। चेक प्राप्त करने के दौरान भावुक हुईं मां अंबिका ने कहा कि कोई भी रकम उनके बेटे की कमी पूरी नहीं कर सकती लेकिन कठिन समय में मिली यह आर्थिक सहायता परिवार के लिए बड़ा सहारा है। सर्कल हेड राजीव कुमार पंकज ने कहा कि किसी बहादुर जवान की क्षति की भरपाई संभव नहीं है लेकिन यह सहायता पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें