फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टर दो लागू नहीं होने पर फोरलेन विस्थापित करेंगे चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
बैहना जट्टां में प्रदर्शन करते फोरलेन विस्थापित। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के लिए अधिग्रहित भूमि का चार गुना मुआवजा न मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बैहना जट्टां के दर्जनों ग्रामीणों ने भारी बारिश के बीच सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने बैहना जट्टां में बैठक की। इसकी अध्यक्षता फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने की। समिति ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। आगे की रणनीति के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। कहा कि भाजपा ने चार गुना मुआवजे के नाम पर लोगों को गुमराह कर केवल सत्ता हासिल की। भाजपा ने चार गुना मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन सरकार मंत्रिमंडल की उप समितियां बनाने और लोगों को बरगलाने तक ही सीमित रही। कहा कि सरकार ने फैक्टर दो तो दूर, भूमि अधिग्रहण में बरती गई अनियमितताओं और राइट ऑफ वे के बाहर हुए लोगों के नुकसान तक की सुध नहीं ली।
भू मालिकों सुभाष, सरवन, जगतराम, सुभाष, रमेश, रतन सिंह, रतन लाल, जगदीश, रामलाल, भगत राम, राधा, बचनी देवी, कौशल्या, जगदीश राम, गोबिंद राम सूरमा, उपेंद्र आदि ने कहा कि विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। कहा कि समिति सरकार के कारनामों को जन-जन तक पहुंचाएगी। अगर सरकार फिर भी चार गुना मुआवजे की मांग को नहीं मानती है तो फोरलेन में सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें