भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन सुरजीत सिंह सहित अन्य सदस्यों और पूर्व सैनिकों ने कंदरौर पुल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर हुए हमले के विरोध में घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कैप्टन सुरजीत सिंह ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने हमले को टीएमसी की कायराना हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल आज पिछड़ा हुआ राज्य है। इसका मुख्य कारण हत्या की राजनीति करना है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य कैप्टन सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत सिंह, कैप्टन जोगिंदर सिंह, कैप्टन रामकृष्ण, हवलदार मदन सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।