फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धार्मिक स्थल के पास शराब ठेके का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडयाली में बारिश और ठंड के बीच फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन

विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी ठेका हटाने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी/गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत मंडयाली में शराब ठेका खोलने को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को बारिश और सर्द हवाओं की परवाह न करते हुए भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने प्रस्तावित ठेके के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दो टूक चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में धार्मिक स्थल और स्कूल के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान राम कृष्ण ने बताया कि पहले यह शराब का ठेका आबादी और धार्मिक स्थल से काफी दूर था, लेकिन अब इसे जानबूझकर उस स्थान पर शिफ्ट किया गया है जहां हर वर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि यहां निर्मित शेड में लंगर लगाया जाता है, जहां नवरात्र के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। ऐसे पवित्र स्थान पर ठेका खोलना आस्था के साथ खिलवाड़ है। ठेके के समीप ही स्कूल और डिस्पेंसरी है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। साथ ही, दवा लेने आने वाले मरीजों और महिलाओं को असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण असुरक्षा का सामना करना पड़ेगा। महिला मंडल प्रधान सुनीता देवी और पूर्व प्रधान बबली देवी ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस ठेके को तुरंत यहां से शिफ्ट नहीं किया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधान ज्ञानो देवी, राज कुमार, राम स्वरूप, मस्तराम, सोधी राम, इंद्रजीत, भल्लाराम, सुखनंद, धनीराम, रसीला राम, लाला राम, कमल सिंह, राज कुमार कटारिया, निर्मला देवी, एसएमसी प्रधान राकेश कुमार, रामकली, कर्मजीत कौर, बलविंद्र कौर, हरबंसी देवी और कृष्णा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें