फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का किसान आंदोलन के समर्थन में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलासपुर में शहीद स्मारक पर किसानों के समर्थन में धरना देते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में शनिवार को कांग्रेस ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व मंत्री एवं विधायक रामलाल ठाकुर की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ शहीद स्मारक पर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में दो माह से किसान आंदोलन चल रहा है। केंद्र सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार को चाहिए कि नए कृषि कानूनों को वापस लें। इस आंदोलन में 150 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकार इन किसानों को कभी आतंकवादी की संज्ञा दे रही है तो कभी खालिस्तानी कह रही है। किसान नेताओं को जानबूझकर जेलों में डाला जा रहा है। इससे किसान शांत नहीं होंगे। कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर उद्योगपतियों के आगे घुटने टेक दिए हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल एक फल उत्पादन करने वाला राज्य है। सरकार इन सबका नियंत्रण बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों में देना चाहती है। यह सरकार किसान हितों की रक्षा नहीं कर रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा व जिला कांग्रेस महामंत्री संदीप सांख्यान समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें